1 किलोमीटर दौड़ने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 10:35

1. रोज एक क‍िलोमीटर दौड़ने से ज्‍वाइंट्स हेल्‍दी रहेंगी

अगर आप रोज कम से कम एक क‍िलोमीटर दौड़ें तो आपकी ज्‍वाइंट्स मजबूत हो सकती है। अगर आप अर्थराइट‍िस के मरीज हैं तो न दौड़ें या ज्‍यादा दर्द हो तो भी दौड़ना अवॉइड करें, इसके अलावा अगर अक्‍सर आपके ज्‍वांइट्स में दर्द रहता है तो आपको रोजाना दौड़ना चाह‍िए। इससे घुटनों का बायोकैम‍िकल वातावरण ठीक होता है ज‍िससे साइटोकिन नाम का प्रोटीन कम होता है। इससे ज्‍वाइंट्स में सूजन और दर्द कम होता है।

2. रोज एक‍ क‍िलोमीटर दौड़ने से रेस्‍ट‍िंग हार्ट रेट कम होता है

अगर आप रोजाना कम से कम एक क‍िलोमीटर दौड़ते हैं तो रेस्‍ट‍िंग हार्ट रेट resting heart rate भी कम होता है। आरएचआर रेट को कंट्रोल रखना इसल‍िए जरूरी है क्‍योंक‍ि इससे आपका हार्ट ठीक तरह से काम करेगा और पूरी बॉडी में ठीक तरह से ब्‍लड सर्कुलेट हो सकेगा।

3. रोज एक‍ क‍िलोमीटर दौड़ने से मसल्‍स मजबूत होती है

रोजाना कम से कम एक क‍िलोमीटर दौड़ने से आपकी मसल्‍स मजबूत होती हैं। कुछ लोगों के बॉडी में बहुत जल्‍दी फ्रैक्‍चर होते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना कम से कम एक क‍िलोमीटर जरूर दौड़ना चाह‍िए। दौड़ने से आपकी बॉडी का स्‍टेमि‍ना भी बेहतर होगा। इसके साथ ही मसल्‍स में ब्‍लड फ्लो बढ़ेगा। मसल्‍स सैल्‍स में पहले से ज्‍यादा एनर्जी होगी। इससे आपके बॉडी में फ्रैक्‍चर कम होंगे और चोट लगने की आशंका भी कम होगी।

4. रोज एक‍ क‍िलोमीटर दौड़ने से कोलेस्‍ट्राल कंट्रोल रहता है

अगर आप रोजाना दौड़ते हैं तो कोलेस्‍ट्राल बढ़ता नहीं है, कंट्रोल रहता है। हार्ट की अच्‍छी सेहत के ल‍िए कोलेस्‍ट्राल कंट्रोल रहना जरूरी है। इससे आट्रिज की शेप भी अच्‍छी रहती है। अगर आप रोजाना दौड़ेगें तो हाई कोलेस्‍ट्राल की समस्‍या को करीब 35 प्रत‍िशत कम कर सकते हैं।

5. रोज एक क‍िलोमीटर दौड़ने से स्‍ट्रेस लेवल कम होता है

अगर आप रोजाना एक क‍िलोमीटर दौड़ते हैं तो आपकी लाइफ से स्‍ट्रेस हमेशा के ल‍िए चला जाएगा। रोजाना दौड़ने से मेंटल हेल्‍थ अच्‍छी रहती है। रोज दौड़ने से ड‍िप्रेशन कम होता है, एंग्‍जाइटी और मेंटल स्‍ट्रेस भी कम होता है। कुछ स्‍टडीज में ये भी कहा गया क‍ि केवल रोजाना 10 मिनट भी दौड़ेगें तो मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info